
मुझे
मोहब्बत नहीं करते।
मसलन ---
ऐश्वर्या
करीना
दीपिका
पडौसी की पत्नी
और ---
तुम।
बेहिसाब लोग .....
मुझसे बावस्ता होते हुए भी
मुझे नहीं जानते
मसलन ---
अख़बार वाला
नुक्कड़ का पान वाला
दफ्तर का बॉस
मेरी शरीके हयात
और ---
तुम।
कुछ लोग
मुझसे कतराते हैं
मसलन ---
तथाकथित दोस्त
पुराने संगी - साथी
परायी हो चुकी प्रेमिका
ऊबे हुए परिजन
और ---
तुम।
एक और शख्स है
जो अब अचानक
मुझसे मोहब्बत नहीं करता
मुझे जानता भी नहीं
और
मुझसे कतराने भी लगा है।
तुमने बिल्कुल सही पहचाना
वह
मेरा बेटा है।
- रवींद्र
बहुत गहरी बात!
जवाब देंहटाएं